फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Instructions given to collect outstanding tax from commercial buildings

Ghaziabad News: व्यावसायिक भवनों से बकाया टैक्स वसूलने के दिए गए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to collect outstanding tax from commercial buildings
गाजियाबाद। संपत्तिकर की बकाया वसूली को लेकर निगम लगातार कार्य कर रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने वरिष्ठ प्रभारियों के साथ जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, कर निरीक्षकों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कर वसूली में तेजी लाने के साथ ही व्यावसायिक भवनों की बकाया वसूली भी तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कवि नगर जोन हाउस टैक्स वसूली में सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके यहां भी संपत्तिकर बकाया है और उसकी वसूली नहीं हो पा रही है, तो उसके सीलिंग की कार्रवाई में भी तेजी लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक सिटी जोन की ओर से 11 लाख, कविनगर में आठ, मोहननगर में दस लाख, वसुंधरा में 75 लाख व विजयनगर द्वारा 8 लाख की वसूली की गई। सरकारी विभागों से हाउस टैक्स वसूलने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, डाकखाना, यूनानी, जिला उद्यान विभाग, सीबीआई विभाग का हाउस टैक्स जमा हो चुका है। जबकि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, कलेक्ट्रेट ऑफिस, मानव संसाधन विभाग, मेट्रो रेल विभाग, सीपीडब्ल्यूडी की ओर से अभी टैक्स नहीं जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed