फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Insta friends made obscene video of woman and demanded money

Ghaziabad: इंस्टा दोस्तों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया, पहले बनाया मिलने का दबाव फिर मांगे तीन लाख रुपये

Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि वीडियो कॉल समाप्त होने के बाद रवि फौजी नामक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि वीडियो कॉलिंग के दौरान हमने तुम्हारी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए है। आरोपी ने वीडियो फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए महिला पर मिलने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Insta friends made obscene video of woman and demanded money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाना महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम दोस्तों ने महिला के वीडियो-फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने महिला पर पहले मिलने का दबाव बनाया और बाद में तीन लाख रूपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो फोटो पति और रिश्तेदारों को भेज दिए। घटना से तनाव में आई महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट की है।

विज्ञापन


भोजपुर के एक गांव निवासी महिला के अनुसार इंस्टाग्राम पर उसका अकांउट है। कुछ समय पूर्व रिया शर्मा नामक एक यूजर महिला को फॉलो करने लगी। इसके कुछ दिन बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। महिला ने बताया कि चैटिंग के दौरान रिया ने पहले सुलेखा नामक एक महिला यूजर को जोड़ा और बाद में तीन अन्य युवकों को जोड़ लिया। इंस्टा पर दोस्ती के बाद पांचों ने काफी देर तक वीडियो कॉल की। इसके बाद रिया और सुलेखा कॉल से हट गई तीनों युवक ही वीडियो कॉल पर रह गए। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वीडियो कॉल समाप्त होने के बाद रवि फौजी नामक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि वीडियो कॉलिंग के दौरान हमने तुम्हारी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए है। आरोपी ने वीडियो फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए महिला पर मिलने का दबाव बनाया। महिला ने मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने महिला से तीन लाख रूपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने वीडियो और फोटो पति समेत सभी रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम नहीं देने पर आरोपियों ने महिला की वीडियो फोटो वायरल कर दिए। मामले की जानकारी लगने पर महिला सदमें में आ गई और उसने खुदकुशी का प्रयास किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अुनसार रिया शर्मा उर्फ खुशबू निवासी परतापुर जनपद मेरठ,सुलेखा निवासी लालकुंआ वेबसिटी,रवि फौजी निवासी अज्ञात और रविन्द्र उर्फ प्रिंस निवासी इन्द्रापुरम परतापुर मेरठ व कृष्णा चौधरी निवासी मानपुर पलवल हरियाणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed