फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspired to serve elders on Mother's Day

मातृ दिवस पर बड़े बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Inspired to serve elders on Mother's Day
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रविवार को केंद्रीय आर्य युवती परिषद के मार्गदर्शन में चल रहे ऑनलाइन आर्य कन्या चरित्र निर्माण शिविर के पंचम दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर का शुभारम्भ चिंकी ने भजन के साथ किया। इसके बाद सरस्वती आर्या ने व्यायाम के बारे में जानकारी दी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने सभी कन्याओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनको अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का उनकी देख रेख करने की प्रेरणा दी। शिविर के दूसरे सत्र में मुख्य वक्त डॉ अभिलाषा आर्या ने सभी को स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोरोना वैश्विक महामारी के काल में हम सभी को अपनी स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए । जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास हो ताकि हम बीमारियों से बचे रहें।आर्य युवती परिषद की प्रदेश अध्यक्षा उर्मिला आर्या ने कहा कि हमारी जीवनशैली मर्यादित होनी चाहिए और किसी भी चीज की अति नही करनी चाहिए।स्वास्थ्य बहुत आवश्यक है।परिषद की शिक्षिका पिंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ के साथ शिविर के सत्र का समापन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से परिषद के प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता,शास्त्री मनीषा आर्या, प्रगति आर्या,शिक्षिका सरस्वती,अनिता, चिंकी,ज्योति,शीतल,मनीषा ग्रोवर,राजश्री यादव,पुष्पा चुग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed