फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspector's wife rescued after jumping into the river from Hindon Barrage.

Ghaziabad News: हिंडन बैराज से नदी में कूदी इंस्पेक्टर की पत्नी को बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Inspector's wife rescued after jumping into the river from Hindon Barrage.
इंदिरापुरम। हाथरस में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी मंगलवार देर रात को बैराज से हिंडन नदी में कूद गई। हालांकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया। हादसे के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत सामान्य होने पर बुधवार दोपहर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के पीछे दंपती में आपसी विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर-11 में महिला अपने इंस्पेक्टर पति और दो बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार देर रात 1:30 बजे इंस्पेक्टर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी गुस्से में घर से बाहर निकली और काफी देर बाद भी वापस नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर अपने दो बच्चों के साथ पत्नी को खोजते हुए हिंडन की ओर आए। बैराज के पास आए तो देखा कि उनकी पत्नी हिंडन नदी में कूद रही है। उन्होंने आनन-फानन पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। चंद मिनट में ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोराें के साथ मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी को तलाशकर बाहर निकाल लाए। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि बुधवार दोपहर को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इंस्पेक्टर का पत्नी से मनमुटाव हो गया और उसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस के बाद एसडीआरएफ टीम और परिजनों के सहयोग से महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में महिला के पति से भी पूछताछ करेगी। हालांकि इस मामले में अभी महिला की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed