फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   inspector entered the house beaten, viral videos

दरोगा ने घर में घुसकर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
inspector entered the house beaten, viral videos
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

प्रताप विहार इलाके में रहनी वाली एक महिला ने एक दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम-एसएसपी से शिकायत की है। महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन


प्रताप विहार सेक्टर 12 निवासी एक महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले एक दरोगा, उसकी पत्नी और बेटे पर शनिवार रात गाली गलौज करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह और उनका पति घर में ही पिछले 16 वर्ष से दुकान चला रहे हैं। महिला के पति ने बताया कि दरोगा उन पर दबाव बनता है कि यहां से मकान बेचकर वापस बिहार चले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बात नहीं मानी तो पुलिस से कहकर जेल भिजवा देगा। शनिवार रात पीड़िता प्रताप विहार चौकी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रविवार को विजयनगर थाने गई, वहां से भी भगा दिया गया।

महिला और उनके पति ने सोमवार को दरोगा के खिलाफ डीएम और एसएसपी से इसकी शिकायत की। साथ ही मारपीट का वीडियो का दिखाया, जिसमें दरोगा और उसके परिवार के सदस्य महिला को पीट रहे हैं।


यह वीडियो सोशल साइट पर भी वायरल हो गया है। एसएसपी ने एसपी सिटी को इस संबंध में निर्देशित किया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed