{"_id":"692004b3bbc5ca423f0708c4","slug":"inspector-arrested-for-taking-bribe-of-rs-4-lakh-in-syrup-smuggling-case-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: साढ़े तीन करोड़ रुपये की कफ सिरप तस्करी मामला, चार लाख रुपये रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: साढ़े तीन करोड़ रुपये की कफ सिरप तस्करी मामला, चार लाख रुपये रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 11:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:51 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की कार से रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद किए हैं
विज्ञापन
आरोपी निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ रोड से तीन नवंबर को पकड़ी गई साढ़े तीन करोड़ रुपये की कफ सिरप के मामले में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने जमानती को राहत देने की एवज में चार लाख रुपये की रिश्वत ली है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की कार से रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार की देर रात क्राइम ब्रांच के परिसर में टीम ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की तलाशी ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिरप तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी की जमानत के लिए संतोष सिंह नाम के व्यक्ति ने जमानती बना है। जमानत अर्जी पर जमानती का सत्यापन और उसे अपराध में न जोड़ने की एवज में रिश्वत ली गई है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि निरीक्षक की कार से चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन