{"_id":"5c58ecb7bdec2273a3396fbb","slug":"inspection-of-metro-phase-two-corridor-for-route-safety-clearance-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर का रूट सेफ्टी क्लीयरेंस निरीक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर का रूट सेफ्टी क्लीयरेंस निरीक्षण आज
Tue, 05 Feb 2019 07:23 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डो फेज-2 मेट्रो कॉरिडोर के ऑपरेशनल होने में आखिरी बाधा के दूर होने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू होगी। प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर को कैबिनेट की मंजूरी के बाद रूट सेफ्टी क्लीयरेंस के लिए कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी एसके पाठक टीम के साथ मंगलवार से कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।
एक-दो दिन निरीक्षण के बाद एक हफ्ते के अंदर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। हरी झंडी मिलने के बाद केंद्र व शासन की ओर से प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तिथि का ऐलान कर दिया जाएगा।
मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन 20 फरवरी के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर के ऑपरेशनल होने से शहरवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। मेट्रो की रेड लाइन (रिठाला-दिलशाद गार्डन) कॉरिडोर का नया सेक्शन दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा के शुरू होने से गाजियाबाद के लोग गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ आसानी से पहुंच सकेंगे। मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर मे कुल आठ स्टेशन हैं। इस सेक्शन की लंबाई 9.41 किमी है।
विज्ञापन
रेड लाइन का यह पांचवां सेक्शन होगा। इसके खुलने से रेड लाइन की लंबाई 34.56 किमी हो जाएगी और स्टेशनों की संख्या 21 से बढ़कर 29 हो जाएगी। रेड लाइन पर डेस्टीनेशन स्क्रीन पर दिलशाद गार्डन से लेकर नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन तक के नामों को जोड़ दिया गया है।
रूट सेफ्टी क्लीयरेंस में कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी कॉरिडोर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। स्टेशन पर ट्रेन के संचालन, सिग्नल सहित अन्य पहलुओं का निरीक्षण किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि रूट सेफ्टी क्लीयरेंस ट्रायल के एक-दो दिन में पूरा होने के बाद एक हफ्ते के अंदर विस्तृत रिपोर्ट कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से सबमिट की जाएगी।