फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspection drive conducted at coaching centers and libraries; notices issued to six institutes

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में चला चेकिंग अभियान, छह संस्थानों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inspection drive conducted at coaching centers and libraries; notices issued to six institutes
मोदीनगर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा, एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा और अग्निशमन विभाग के अधिकारी (एफएसओ) अमित चौधरी ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां मिलीं। वहीं, दमकल विभाग की ओर से छह संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निवाड़ी रोड स्थित सूर्या एन्क्लेव के पास संचालित एस्पिरेंट लाइब्रेरी बेहद तंग और संकरे स्थान पर संचालित मिली। यहां करीब 100 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि आवाजाही के लिए मात्र साढ़े तीन फीट से भी कम चौड़ा एक ही प्रवेश-द्वार है। इसके अलावा अधिकांश फर्नीचर लकड़ी का पाया गया। अधिकारियों ने आशंका जताई कि आग लगने की स्थिति में यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा सौंदा रोड स्थित चेस लाइब्रेरी भी संकरे स्थान पर संचालित मिली। तिबड़ा मार्ग स्थित हनी क्लासेस, गुरुद्वारा रोड स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित शुभ उदय लाइब्रेरी व गुरुद्वारा रोड स्थित स्टार कंप्यूटर सेंटर में भी अग्नि सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया। कई स्थानों पर अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण नहीं मिले। जांच के दौरान जसलोक अस्पताल और एसआरएस कॉम्प्लेक्स की कुछ दुकानों में भी कमियां पाई गईं। एफएसओ अमित चौधरी ने बताया कि चेस लाइब्रेरी, हनी क्लासेस, एस्पिरेंट लाइब्रेरी, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, शुभ उदय लाइब्रेरी और स्टार कंप्यूटर को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed