फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent child crushed to death by a speeding tractor

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed to death by a speeding tractor
खोड़ा। वंदना एन्क्लेव में स्कूटी से जा रहे पिता-पुत्र को पानी का टैंकर ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। वाहन के पहिये के नीचे आने से चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में पिता बाल-बाल बच गया। बच्चे के चाचा पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

खोड़ा थाना पुलिस के अनुसार, पवन सिंह ने बताया कि उनके भाई संदीप सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार में परिवार समेत रहते हैं। कुछ दिन पहले संदीप ने उनसे फोन पर दिल्ली घूमने की बात कही थी। 13 जनवरी को वह अपनी पत्नी और बेटे आरव के साथ उनके घर खोड़ा पहुंचे थे।
विज्ञापन

14 जनवरी को संदीप स्कूटी से आरव को बाजार घुमाने ले जा रहे थे। घर से महज 30 मीटर दूर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर संदीप के पीछे बैठा आरव इससे सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया। आरोप है कि इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान आरव को परिजन तत्काल नोएडा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। एम्स की दूरी ज्यादा होने के कारण परिजन उसे नजदीक ही स्थित मेट्रो अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
शायद उत्तराखंड से खींच लाई बेटे की मौत
पवन सिंह ने बताया कि संदीप होटल में नौकरी करते हैं। वह कई वर्षों से हरिद्वार में रह रहे हैं। यहां उनका आना बेहद कम हो पाता है। लंबे समय से वह सभी से मिलने की बात कह रहे थे, लेकिन किसे मालूम था कि इस इच्छा के पीछे अनहोनी के बादल छा रहे हैं। डबडबाती आंखों और रूंधे गले से वह बोले कि शायद बेटे की मौत ही उन्हें यहां खींच लाई।
24 घंटे से बेसुध हैं माता-पिता
पवन सिंह के अनुसार, डॉक्टरों से बच्चे की मौत की बात सुनते ही भाई-भाभी सदमे में आ गए। 24 घंटे से दोनों बेसुध हैं। बेटे का शव देख उनकी आंखें पथरा गईं। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सीसीटीवी से पता चलेगा कौन था चालक
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पवन सिंह का आरोप है कि ट्रैक्टर नाबालिग लड़का चला रहा था। वहीं, पुलिस ने जब वाहन के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसका कहना था कि ट्रैक्टर वह चला रहा था। पुलिस के अनुसार, अब इस बात की पुष्टि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हो सकेगी। खोड़ा निवासी ट्रैक्टर मालिक निजी तौर पर क्षेत्र में पानी सप्लाई करता है। लोगों ने यह भी शिकायत की कि पहले भी कई बार इस वजह से हादसे हो चुके हैं, लेकिन जनहानि पहली बार हुई है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक की पुष्टि के लिए सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई और पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed