{"_id":"6405aeb97a3bead207089dc3","slug":"injured-youth-dies-after-dispute-with-scooty-rider-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: आपत्तिजनक स्थिति में स्कूटी चलाने से रोकने पर की पिटाई, घायल मुनीम तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: आपत्तिजनक स्थिति में स्कूटी चलाने से रोकने पर की पिटाई, घायल मुनीम तोड़ा दम
Mon, 06 Mar 2023 02:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:43 PM IST
सार
स्कूटी सवार युवक से विवाद के बाद घायल मुनीम विनय उर्फ विराट (27) ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
साहिबाबाद के लाला लाजपत राय कॉलेज के बाहर सोसायटी परिसर में स्कूटी सवार युवक से विवाद के बाद घायल मुनीम विनय उर्फ विराट (27) ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
लाजपत नगर निवासी बंटी ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे करीब वह एलआर कॉलेज के पास दुकान पर सामान लेने गया था। वहां मनीष नाम का युवक किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में स्कूटी चला रहा था। इस पर सोसायटी परिसर में रहने वाले विराट उर्फ विनय मिश्र ने उन्हें ऐसा करने से मना किया जिस पर मनीष भड़क गया और उसने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि गुस्साए मनीष ने अन्य साथियों के साथ विराट पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के साथ बंटी भी घायल को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी उन पर भी हमला कर फरार हो गए। घायल विराट की हालत गंभीर थी। जहां सोमवार तड़के उसने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पिता सुदामा ने बताया कि विनय साहिबाबाद सब्जी मंडी में आढ़ती के पास मुनीम था और वही घर का खर्चा करता था। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मनीष, मनीष, गौरव, विपुल कसाना, पंकज और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। परिवार को हर सम्भव मदद दी जाएगी।