फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Information on power cuts will be available at Whattepe Group

व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलेगी बिजली कटौती की जानकारी

Mon, 24 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Information on power cuts will be available at Whattepe Group
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए नया तरीका निकाला है। अधिकारियों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है। ग्रुप पर बिजली कटौती की जानकारी, कटौती का कारण और उपभोक्ताओं की समस्याएं शेयर की जाएंगी।       

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि गर्मियों में लोगों की शिकायत बढ़ गई है। लोगों को बिजली कटौती की सही सूचना नहीं मिल पाती। अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच दूरी बनी रहती है।
विज्ञापन


यह दूरी पाटने के लिए पावर कारपोरेशन की तरफ से व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए जा रहा है। इससे स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और लोगों को जोड़ा जा रहा है। इन ग्रुप में अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रुपों के माध्यम से लोगों को बिजली कटौती की जानकारी देंगे। इसके साथ ही लोग अपनी समस्याएं और शिकायत भी ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसडीओ की तरफ से सबस्टेशन वार ग्रुप बनाए जा रहे हैं। जिससे अवर अभियंता भी जुड़े रहेंगे। बिजली कटौती की जानकारी ग्रुप पर डालने की जिम्मेदारी एसडीओ और अवर अभियंता की होगी। उन्हें कटौती का कारण भी बताना होगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed