{"_id":"66071c4d8378477b9b02b22a","slug":"information-about-action-will-be-received-within-100-minutes-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-342333-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 100 मिनट के अंदर मिलेगी कार्रवाई की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 100 मिनट के अंदर मिलेगी कार्रवाई की सूचना
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत करने, उसके निस्तारण के लिए सी-विजिल एप बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस एप पर आम जनता आचार-संहिता के उल्लंघन या चुनाव संबंधि शिकायतों को अपलोड कर सकता है। शिकायत अपलोड होने के 100 मिनट के अंदर
ही शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा। निस्तारण के बाद विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर अपने आप उपलब्ध हो जाएगी। सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप पर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप पर साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, ऑडियो ही अपलोड किया जा सकता है।