फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Industries operating at half capacity due to a shortage of crude oil.

Ghaziabad News: कच्चे तेल की किल्लत के कारण आधी क्षमता से चल रहे उद्योग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Industries operating at half capacity due to a shortage of crude oil.
गाजियाबाद। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में कच्चे तेल और उससे बनने वाले औद्योगिक ईंधन की किल्लत ने उद्योग जगत की रफ्तार धीमी कर दी है। कई फैक्टरियां अब दो शिफ्ट की बजाय एक में ही काम चला रही हैं, जबकि 50 फीसदी इकाइयां बंदी के कगार पर पहुंच गई हैं। उत्पादन लागत बढ़ने और कच्चा माल समय से नहीं मिलने से उद्योगाें के सामने ऑर्डर पूरे करने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में करीब छह हजार औद्योगिक इकाइयों में विभिन्न प्रकार के कच्चे तेल, फर्नेस ऑयल, एलडीओ और अन्य पेट्रोलियम आधारित उत्पादों का इस्तेमाल होता है। प्लास्टिक, पैकेजिंग, केमिकल, पेंट, रबर, इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल से जुड़ी इकाइयां सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उद्यमी परस गोयल का कहना है कि पिछले कुछ सप्ताह से आपूर्ति प्रभावित होने उत्पादन लागत 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

18 घंटे की जगह आठ घंटे ही चल रही इकाइयां
गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष एके शर्मा ने बताया कि पहले फैक्टरियां 16 से 18 घंटे तक चलती थीं, अब केवल 8 घंटे ही चल पा रही हैं। कई छोटे उद्योगों ने अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में ओवरटाइम बंद
हजारों श्रमिकों पर भी संकट गहराने लगा है। उत्पादन आधा होने से फैक्टरी संचालकों को मजदूरी भुगतान में दिक्कत आ रही है। कई जगह ओवरटाइम बंद कर दिया गया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर उत्पादन ठप हो सकता है। इसका असर स्थानीय बाजार से लेकर निर्यात कारोबार तक दिखाई देगा।

उद्यमी नंदलाल शर्मा का कहना है कि लगातार लागत बढ़ने से बाजार में तैयार उत्पाद महंगे हो सकते हैं। यदि संकट लंबा चला तो छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए बैंक ऋण और बिजली बिल चुकाना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed