फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indian Railway Two trains will run to Varanasi for summer holidays

Indian Railway: ट्रेन से सफर होगा आसान, गर्मियों की छुट्टियों के लिए वाराणसी तक चलेंगी दो ट्रेनें

Sun, 14 Apr 2024 08:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Apr 2024 08:19 AM IST
सार

रेलवे ने कई रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की है। इनमें से दो ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन पर और एक को हापुड़ स्टेशन पर स्टॉप दिया गया है। यानी इन ट्रेनों से गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़ और नोएडा के हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Indian Railway Two trains will run to Varanasi for summer holidays
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने के लिए अगर ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है तो अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकता है। रेलवे ने कई रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की है। इनमें से दो ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन पर और एक को हापुड़ स्टेशन पर स्टॉप दिया गया है। यानी इन ट्रेनों से गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़ और नोएडा के हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल से 30 जून तक दिल्ली से वाराणसी के बीच स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इस अवधि में यह ट्रेन 56 ट्रिप लगाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को और वाराणसी से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। दिल्ली से शाम 7:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन 8:06 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 6:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे गाजियाबाद व 8:50 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन 30 अप्रैल से 27 जून तक आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी बिहार तक चलाई जाएगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार आनंद विहार से रात 11:45 बजे रवाना होगी और रात 12:23 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच जाएगी। दो मिनट बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 5:20 बजे जोगबनी पहुंच जाएगी और उसी दिन सुबह 9 बजे आनंद विहार, दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया स्टेशनों पर भी रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed