फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indian government should protect Hindus in Bangladesh: Dr. Praveen Togadia

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करे भारत सरकार : डॉ. प्रवीण तोगड़िया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indian government should protect Hindus in Bangladesh: Dr. Praveen Togadia
साहिबाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को साहिबाबाद पहुंचे। राजेंद्रनगर सेक्टर-2 के एक निजी अस्पताल में उन्होंने चिकित्सकों एवं प्रबुद्धजनों के संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्राइल की तर्ज पर बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत सरकार को आगे आना होगा। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के भी दो टुकड़े न हों, इससे पहले मोदी सरकार को सख्त कदम उठाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने संभल मामले पर कहा कि जहां पुलिस पर हमला होता है, इससे निंदनीय और कोई घटना नहीं हो सकती। पहले तो मस्जिदों में शिवलिंग निकलता था अब घरों में भी शिवलिंग मिलने लगा है, यह अच्छी बात है। हम सब वहां जाकर पूजा करेंगे। यूपी में योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा और उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि वह यह भाजपा तय करेगी। वह तो योगी एवं मोदी दोनों के साथ हैं।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून पर उन्होंने कहा कि जब तक कानून नहीं बनता तब तक प्रत्येक हिंदू परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। जब देश में कानून लागू हो जाए तो सभी के लिए परिवार में दो बच्चे ही अनिवार्य होना चाहिए। अस्पताल में चिकित्सकों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने महाकुंभ में सहयोग करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था कुंभ में प्रतिदिन आठ हजार लोगों के रहने खाने की व्यवस्था करेगी। कुंभ के लिए एक कंबल बैंक भी बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बैठक के बाद डाॅ. तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पदाधिकारियों के साथ लाजपत नगर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को एकजुट होकर हिंदुओं को जागृत करने की बात कही। इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष विकास सैनी के साथ ही डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. हरीश शमा, डाॅ. नवीन त्यागी मौजूद रहे।

450 वर्ष बाद जब हिंदू जागे तो बना राम मंदिर
डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 450 वर्ष बाद जब देश का प्रत्येक हिंदू जागा तो राम मंदिर बना। 450 वर्षों से हमारे पूर्वज लड़ रहे थे लेकिन मंदिर नहीं बन रहा था। इसका कारण था कि राम मंदिर के लिए केवल अवध लड़ रहा था, देश नहीं। राम मंदिर इसलिए बना क्योंकि इस बार पूरा देश इसके लिए लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed