{"_id":"58750d844f1c1b1729ba9964","slug":"increased-winter-snowfall-in-the-plains-to-the-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सर्दी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवा से ठिठुरते शहरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ गई है। शीतलहर ने मौसम के मिजाज को और ठंडा कर दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में इस बार जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का असर अब गाजियाबाद-एनसीआर में भी दिखने लगा है। मंगलवार को ठंडी हवाओं की वजह से धूप के बावजूद कड़ाके की सर्दी रही और गलन महसूस की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3 डिग्री सेल्सिय पर आ गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर था।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान गिरने की वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जबरदस्त बर्फबारी है। जैसे-जैसे बर्फ का पिघलना शुरू हुआ ठंड का असर बढ़ने लगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से भी सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।