{"_id":"58b6ed0c4f1c1b9c1883181d","slug":"increase-domestic-gas-cylinder-by-rs-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलेंडर पर 86 रुपये बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलेंडर पर 86 रुपये बढ़े
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कंपनियों ने होली पर लोगों को महंगाई का झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। घरेलू गैस सिलेंडर पर 86 रुपये जबकि कामर्शियल सिलेंडर पर 149 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। गैस कंपनियों ने घरेलू व कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर सुधीर निर्वाण ने बताया कि कंपनियां हर माह रसोई गैस की कीमतें निर्धारित करती हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं।
विज्ञापन
आशंका थी कि जिस प्रकार पेट्रोल व डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं, वैसे ही रसोई गैस की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनियों ने मार्च माह में घरेलू सिलेंडर में 86 रुपये की बढ़ोतरी की है। उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर 653 रुपये में मिलता था, वह अब 739 रुपये में दिया जाएगा। इसी प्रकार कामर्शियल सिलेंडर 1406 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1257 रुपये थी।
होली पर बढ़ी रसोई गैस की डिमांड
होली पर रसोई गैस की डिमांड बढ़ गई है। आनलाइन गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी में हफ्ते भर का समय लग रहा है। दूसरी ओर वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने की वजह से भी ग्राहक ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में रसोई गैस की डिमांड 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
होली से पहले अपना रसोई गैस सिलेंडर बुक कराकर एजेंसी से मंगा लेें। यदि चूक हुई तो होली बदरंग भी हो सकती है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि होली पर अचानक से मांग बढ़ी है। इसलिए रोजाना जितनी बुकिंग हो रही है, उसके मुताबिक प्लांट से सप्लाई नहीं हो पा रही।
जिन ग्राहकों का कोटा खत्म नहीं हुआ है, वह भी कोटे के बचे सिलेंडर को बुक करा रहे हैं।गाजियाबाद में प्रतिदिन 13 से 14 हजार सिलेंडर की खपत होती है। होली पर ये खपत बढ़ कर 16 से 18 हजार तक पहुंच गई है। इसलिए सप्लाई में दिक्कत बनी हुई है। गाजियाबाद में करीब 45 गैस एजेंसियाें पर लगभग 8 लाख गैस उपभोक्ता हैं।