{"_id":"65411a4473461d3f12063fcb","slug":"income-tax-raid-on-the-factory-of-big-meat-businessman-haji-yasin-qureshi-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मीट के बड़े कारोबारी हाजी यासीन कुरैशी की फैक्टरी पर आयकर का छापा, दोपहर से चल रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मीट के बड़े कारोबारी हाजी यासीन कुरैशी की फैक्टरी पर आयकर का छापा, दोपहर से चल रही कार्रवाई
Tue, 31 Oct 2023 08:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 08:46 PM IST
सार
प्रधान आयकर आयुक्त कानपुर शिशिर झा और मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद शुचिष्मता पलई के निर्देशन पर इनकम टैक्स विभाग के 50 अधिकारी गाजियाबाद और मुंबई के ठिकानों पर छापा मारकर सर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाजी यासीन कुरैशी की फैक्टरी पर आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के भोजपुर निवासी हाजी यासीन कुरैशी की मीट फैक्ट्री और मुंबई स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। यासीन कुरैशी मीट के बड़े कारोबारी है। डसना मसूरी में इंटरनेशनल एग्रो फूड के नाम से यासीन की फैक्टरी है। यहां से विदेश में मीट की सप्लाई की जाती है। सूत्रों का कहना है कि अब तक जमा किए गए इनकम टैक्स में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रधान आयकर आयुक्त कानपुर शिशिर झा और मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद शुचिष्मता पलई के निर्देशन पर इनकम टैक्स विभाग के 50 अधिकारी गाजियाबाद और मुंबई के ठिकानों पर छापा मारकर सर्च कर रहे हैं। उनके साथ करीब 50 पुलिस के जवान भी हैं। फैक्टरी के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया है। कोई अंदर बाहर नहीं जा रहा है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
मसूरी थाना क्षेत्र स्थित इंटरनेशनल एग्रो फूड, खसरा नंबर 2764,2765 व 2766 गांव भूडगढ़ी थाना मसूरी गाजियाबाद जो लगभग 40-45 बीघे में बनी हुई है। फैक्टरी पिछले 15 वर्षों से भैंस का मीट विदेश में एक्सपोर्ट करने का काम करती है। फैक्टरी के मालिक हाजी यासीन कुरैशी जो थाना भोजपुर गाजियाबाद के गांव त्यौड़ी के रहने वाले हैं और अब मुंबई में परिवार सहित रहने लगे हैं। बीमार रहने के चलते अब इनका बेटा हाजी जावेद फैक्टरी का कार्य संभालते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर 12 बजे इनकम टैक्स की टीम 20 अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन से 40 पुलिसकर्मी के साथ इंटरनेशनल फैक्टरी में एकाउंटस व अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं। मौके पर फैक्टरी के निर्यात मैनेजर मंजूर अली व एच आर मैनेजर एजाज हसन इनकम टैक्स टीम का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस फोर्स चारों गेटों पर मौजूद हैं। इनके सभी वाहन फैक्टरी के अंदर हैं। फैक्टरी के जीएम आरिफ कुरैशी व परचेज मैनेजर रविद फैक्टरी में मौजूद नहीं हैं। फैक्टरी में स्लॉटर हाउसिंग भी है, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं का कटान किया जाता है।