फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the video contractor is seen beating the e-rickshaw driver

पैसों का विवाद या कुछ और...: ईरिक्शा चालक से ठेकेदार ने की मारपीट, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई असल वजह

Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में ठेकेदार ई-रिक्शा चालक से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
In the video contractor is seen beating the e-rickshaw driver
तहबाजारी के पैसे को लेकर ईरिक्शा चालक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के बस स्टैंड क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तहबाजारी ठेकेदार एक ईरिक्शा चालक के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि,  बस स्टैंड पर हर समय पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं l उसके बाद भी इस तरह की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बीबीनगर में शुक्रवार को बस स्टैंड पर एक ई रिक्शा चालक एक दुकान पर सामान उतार रहा था। तभी तहबाजारी ठेकेदार वहां पहुंचा और पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले ईbरिक्शा चालक ने रॉड निकाल कर ठेकेदार के साथ मारपीट की, जिसके बाद ठेकेदार ने रॉड छीनकर ईरिक्शा चालक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि बस स्टैंड पर हर समय पुलिस पिकेट तैनात रहती है, उसके बाद मारपीट की घटना होना बड़ी बात है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में ठेकेदार हरिओम निवासी सालाबाद धुमेड़ा ई-रिक्शा चालक से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ठेकेदार पर कारवाई की जा रही है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ई रिक्शा चालक ने पहले मारपीट की है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed