{"_id":"67e5aac92524bd96590da3ad","slug":"in-the-bjp-government-goons-are-in-jail-and-people-are-at-peace-sunil-sharma-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2982-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार में गुंडे जेल में बंद हैं और लोग सुकून में : सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार में गुंडे जेल में बंद हैं और लोग सुकून में : सुनील शर्मा
विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर साहिबाबाद विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, गुंडे बदमाश उठाकर जेल में डाल दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बेहतर हुई और लोग सुरक्षित व सुकून का जीवन जी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों को भी बताया।
कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश होने के पथ पर तेजी से अग्रसर है। यूपी निवेशकों की पहली पसंद है, जिससे उत्तर प्रदेश जल्द ही एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनने वाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ ही विद्युत व्यवस्था भी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन को भयमुक्त वातावरण के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान उन्होंने कुंभ आयोजन को सुशासन एवं सुरक्षा का बेहतर उदाहरण बताया। लोनी विधायक द्वारा शासन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार का बिगड़ैल बच्चा जब क्रोधित होता है तो वह अपने मां-बाप को भी गाली दे देता है। उन्होंने विधायक के साथ बैठकर बात करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हिंडन और शहर के प्रदूषण को कम करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंडन को साफ करना लंबी प्रक्रिया है, जिस पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। शहर के बढ़ते एक्यूआई पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा। टीएचए में मेला मैदान एवं खेल का मैदान बनवाए जाने पर विचार करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों को उपलब्धियों के तौर पर गिनाते हुए पूर्वांचल, उत्तरांचल भवन, हिंडन एयरपोर्ट, कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण, रैपिड रेल का संचालन, खोड़ा में अस्पताल एवं दो कंपोजिट विद्यालय का निर्माण आदि गिनवाए। पत्रकार वार्ता में मौजूद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सरकार जो कहती है एवं जनता से जो वादा करती है उसे पूर्ण करती है।
विज्ञापन
-अपने विधानसभा की उपलब्धियां गिनवाई-
- खोड़ा में 2 कंपोजित स्कूल
- खोड़ा में 50 बेड का हॉस्पिटल
- पूर्वांचल एवं उत्तरांचल भवन का निर्माण
- देश की पहली रैपिड रेल का संचालन शुरू
- हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू
- कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण
- जूनियर हाई स्कूल कड़कड़ मॉडल में 10वीं तक के बच्चे शिक्षा लेंगे
- नंदग्राम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगा
- प्राइमरी स्कूल में बच्चों के लिए फर्नीचर दिया
- कौशांबी, नन्दग्राम, टीला मोड, शालीमार गार्डन नाम से नए थानों की शुरुआत की
- साहिबाबाद, अर्थला, हिंडन नदी पर अंडरपास
- वसुंधरा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण
- हिंडन पुल का निर्माण
- सोसायटी रजिस्ट्रेशन कार्यालय राजनगर एक्सटेंशन का शुभारंभ