फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the battle of the house of state Nuksana jaynt Chowdhury

घर की लड़ाई में सूबे का नुकसानःजयंत चौधरी

Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the battle of the house of state Nuksana jaynt Chowdhury
जयंत - फोटो : अमर उजाला
 रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने सपा की अंदरूनी कलह को नाटक बताया। उन्होंने कहा कि घर की लड़ाई में यूपी सरकार प्रदेश का नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार बदलने का मन बना चुकी है और रालोद को विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन


जयंत चौधरी सोमवार को दिल्ली से खतौली जाते हुए कार्यकर्ताओं से मिले। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, गरीबों और युवाओं के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


फसल का मूल्य न मिलने से किसान भूखा रहा है। युवा बेरोजगार हैं और प्रदेश सरकार अपने वर्चस्व की लड़ाई में मशगूल है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने रालोद का साथ दिया तो वह उनकी लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सचिव तेजपाल चौधरी, भूपेंद्र डबास, अजय चौधरी, सुभाष चौधरी, शेर सिंह मौर्य, ललित चौधरी, डब्बू चौधरी, वीरभान, राहुल चौधरी मौजूद रहे।
 
उधर, माोदीनगर में तेल मिल गेट के सामने रुके। विधायक सुदेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक उनकी कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर चले गए। इस दौरान पत्रकारों के पूछने पर जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, दीपक राठी, सतेंद्र तोमर, बिट्टू खंजरपुर, सतीश राठी आदि रहे। 

उधर, सौंदा रोड के पास प्रदेश सचिव रणवीर दहिया के नेतृत्व में जयंत का स्वागत किया गया। छात्र नेता अर्जुन ढिंडाला, अशोक फफराना, कपिल चौधरी, योगेंद्र पतला, संजीत नेहरा, विक्रांत, उधम सिंह नेहरा आदि मौजूद रहे।


जयंत के साथ गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अमरजीत बिड्डी, जिला अध्यक्ष अजय प्रमुख, तेजपाल सिंह आदि भी रहे। इसके अलावा मुरादनगर में सोमवार को बस स्टैंड पर रालोद युवा जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना और किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख, अमरजीत सिंह बिड्डी, तेजवीर सिंह, गौरव ढाका, नवाब, कृष्ण्पाल, देशपाल, जगदीश, रचित शर्मा, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed