Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In THA, not only the public but also municipal workers are dumping trash.

Ghaziabad News: टीएचए में लोग ही नहीं निगमकर्मी भी डाल रहे कचरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
In THA, not only the public but also municipal workers are dumping trash.

विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। वसुंधरा, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, वैशाली समेत कई इलाकों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार कूड़े को लेकर निगम अधिकारी-कर्मचारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
निवासियों का आरोप है कि वसुंधरा सेक्टर एक में लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद कूड़े को हटा तो दिया जाता है, लेकिन अगले दिन फिर वही हालात हो जाते हैं। स्थानीय निवासी सुशील ने बताया कि इलाके में लगभग एक सप्ताह से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि कूड़े को एकत्र करने वाले सिर्फ निवासी ही नहीं बल्कि नगर निगम भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में निगम कर्मी भी कूड़ा डाल जाते हैं। इससे न सिर्फ मार्ग संकरा हो गया है बल्कि दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों का भी जीना दूभर हो गया है। महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा ने सवाल उठाया कि सड़कों पर कूड़े के ढेर और नालों में गंदगी भरी है तो जिले को सफाई के पुरस्कार किस आधार पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बडे़ अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करना चाहिए। महासंघ के अनुसार एसपीएस अपार्टमेंट, राधेश्याम पार्क, जीटी रोड, राजबाग से ईएसआई अस्पताल रोड, आरएम ब्लॉक से राममनोहर लोहिया पार्क रोड और राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से आगे जीटी रोड पर सफाई की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन


----


कूड़े का अंबार न लगे इसके लिए जल्द ही प्रमुख जगहों पर डस्टबिन लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही शिकायत वाली जगहों पर जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए जाएंगे। -डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed