फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In Loni's Mevla Bhatti village, more than five hundred are ill with fever and viral

Ghaziabad News: लोनी के मेवला भट्टी गांव में पांच सौ से अधिक बुखार और वायरल से बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
In Loni's Mevla Bhatti village, more than five hundred are ill with fever and viral
अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज। 
गाजियाबाद। बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोनी का मेवला भट्टी संक्रामक रोगों के लिए हॉट स्पॉट बन गया है। 4500 आबादी वाले गांव में लगभग पांच सौ लोग बुखार से ग्रसित हैं। इनमें से कई लोग डेंगू से बीमार हैं। अधिकांश मरीजों का इलाज लोनी में ही आसपास के निजी अस्पतालों और संयुक्त अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सात डेंगू मरीजों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन्हें अभी तक विभाग ने आंकड़ों दर्ज नहीं किया है। बुखार से ग्रसित 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीसरे दिन भी शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि मेवला भट्टी गांव में वायरल फैला था। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। डीएसओ ने बताया कि रविवार को पहले दिन गांव में बुखार के 65 मरीज सामने आए। दूसरे दिन 57 मरीजों की जांच की गई। मंगलवार को 16 मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। तीन दिनों में 125 से ज्यादा मरीजों की रैपिड जांच में सात मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या इससे अधिक है। सभी मरीजों को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छरदानी लगाकर रखा गया है। बुखार के बाकी मरीजों को लोनी के संयुक्त अस्पताल भेजा गया। जहां से उपचार के 15 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में हर घर में बुखार का मरीज है। सभी को तेज बुखार है। कई लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी और संयुक्त अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बच्चों समेत छह नए डेंगू के मरीज

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो बच्चों समेत छह बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। अभी तक डेंगू के मरीजों की संख्या 59 हो गई है। मलेरिया के भी एक मरीज की पुष्टि हुई है। अब तक मलेरिया के 12 मरीज मिल चुके हैं। लोनी के गांव चिरौड़ी में रहने वाली 46 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवकी, 12 वर्षीय किशोरी, नंदनी एनक्लेव नंदग्राम निवासी 21 वर्षीय युवक, दीनदयाल पुरी निवासी 17 युवक और शक्ति खंड इंदिरापुरम निवासी नौ के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है।


30 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि मलेरिया विभाग की 34 टीमों ने 1025 घरों का सर्वे किया। 30 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। 15 कॉलोनियों में मिले डेंगू के लार्वा के लिए पांच लोगों को नोटिस जारी किया गया। 20 स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवा का छिड़काव किया गया और 8 स्थानों पर मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया।




लोनी में डेंगू वार्ड, सीएचसी व पीएचसी पर मच्छरदानी लगाने के निर्देश
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि लोनी के संयुक्त अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश जारी किया गया है। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में भी अलग से डेंगू वार्ड बनाने को कहा गया है। डेंगू वार्ड में सभी बेड पर मच्छरदानी लगाने और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएचसी व पीएचसी पर मच्छरदानी लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed