{"_id":"65d108565b0841f3d10ff556","slug":"in-case-of-ssos-death-family-members-create-ruckus-on-the-highway-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-311936-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एसएसओ की मौत के मामले में परिजनों ने हाईवे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एसएसओ की मौत के मामले में परिजनों ने हाईवे पर किया हंगामा
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाल कुआं बिजली घर पर बृहस्पतिवार रात करंट लगने से एसएसओ ललित की मौत के मामले में परिजनों ने मांगों को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद एसीपी कोतवाली ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
मामले में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने नगर कोतवाली में मान सिंह, नरेंद्र, सौदान सिंह, प्रशांत, हरीश कुमार, ममता, ममता समेत 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सड़क जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो सदस्यीय टीम करेगी जांच
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने बताया कि मामले में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। विद्युत नगरीय प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार वर्मा और मुजीबुर्रहमान सोमवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट देंगे। वहीं, लापरवाही बरतने के मामले में लाइमैन प्रमोद के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।