फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In broad daylight, miscreants riding in a car stole a bike from a young man

Ghaziabad News: दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
In broad daylight, miscreants riding in a car stole a bike from a young man
गाजियाबाद। विजयनगर बाइपास पर दिनदहाड़े मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे कार सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी से बाइक लूट ली। बाइक लूटने के बाद के एक बदमाश बाइक लेकर और बाकी कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

भोवापुर निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। इंदिरापुरम से वापस लौटते समय जैसे ही वह विजयनगर बाइपास से शहर से अंदर आने लगे तो वहीं पीछे से आई एक कार उनके आगे आकर रुकी। कार में पीछे बैठे दो युवक उतरे और उनसे जबरन कार में बैठने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो धमकी देकर बाइक छीन ली। इसके बाद एक एक बदमाश कार में बैठ गया और दूसरा बाइक लेकर भाग गया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed