फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In April of the current difficult to elevated roads

अप्रैल में एलिवेटेड रोड का चालू होना मुश्किल

Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
In April of the current difficult to elevated roads
एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला
निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अप्रैल में निर्माणाधीन एलिवेेटेड रोड का चालू होना मुश्किल है। इसके रास्ते में आ रहे ट्रांसमिशन लाइन के तीन टावरों की शिफ्टिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि इनमें से रेलवे का एक टावर, एक सोसायटी के प्लॉट पर है और सोसायटी का मालिक टावर की शिफ्टिंग का विरोध कर रहा है। जीडीए का कहना है कि इस टावर की वजह से प्रोजेक्ट लेट हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में जीडीए ने एलिवेटेड रोड को निर्धारित समय में पूरा करने का दावा किया था ताकि चुनाव के मौके पर सरकार की उपलब्धियों में से इसे प्रमुख रूप से गिनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट के बीच बन रही एलिवेटेड रोड के रास्ते में ट्रांसमिशन लाइन के कुल छह टावरों में से तीन टावरों को शिफ्ट कर दिया गया है। अब बचे हुए तीन टावरों में से एक टावर यूपी गेट के पास है, जिसे शिफ्ट करने में कोई अड़चन नहीं बाकि दो टावर इंदिरापुरम स्थित दो सोसायटीज की जमीन पर हैं।

इनमें से एक के मालिक ने शिफ्टिंग की इजाजत दे दी है लेकिन जिस जमीन पर रेलवे का टावर हैै, उस सोसायटी का मालिक शिफ्टिंग का विरोध कर रहा है। इस बारे में जीडीए के विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव सिंह ने बताया कि सोसायटी का मालिक शिफ्टिंग के एवज में मुआवजे की मांग कर रहा है।

शिफ्टिंग की जिम्मेदारी रेलवे की है और रेलवे मुआवजा देने को तैयार नहीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रूट पर करीब 20 मीटर जमीन पर यह टावर लगा है। इसकी ऊंचाई 35 मीटर से 70 मीटर करनी है।

टावर को सोसायटी की जमीन पर एक कोने से दूसरे कोने पर ले जाना है, इससे उन्हें जमीन की भी क्षति नहीं होगी लेकिन सोसायटी का मालिक इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शिफ्टिंग के लिए सोसायटी मालिक को मनाया जा रहा है।

एलिवेटेड रोड के प्रभारी/अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि पिलर संख्या 129 से 131 के बीच स्थित रेलवे के टावर तक अभी रोड का निर्माण कार्य पहुंचा नहीं है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक एलिवेटेड रोड को पूरा किए जाने में अब मात्र ढाई माह बचे हैं।


यह समय देखते हुए अब तक टावर शिफ्टिंग का काम हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह रेलवे ने इस टावर के शिफ्टिंग के मामले में हाथ खडे़ कर दिए हैं, उससे आशंका है कि यह प्रोजेक्ट देरी होगी। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड का करीब 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। वसुंधरा में एलिवेटेड रोड का लूप भी काफी हद तक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed