फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal firecracker manufacturing factory caught in Jamalpura

Ghaziabad News: जमालपुरा में चल रही अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker manufacturing factory caught in Jamalpura
दो भाई फैक्टरी चला रहे थे, एक फरार हुआ
विज्ञापन


मौके से 510 स्काई शॉट बरामद हुए

संवाद न्यूज एजेंसी

लोनी। न्यू जमालपुरा कॉलोनी स्थित एक खंडहर मकान में बनाए जा रहे पटाखों पर पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर संचालक अरशद को पकड़ लिया है। संचालक का भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 510 स्काई शॉट बरामद किए हैं। दोनों भाई अपने मकान में चोरी छिपे पटाखे बना रहे थे।


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रूपनगर कॉलोनी में चोरी छिपे चल रही पटाखा बनाने की फैक्टरी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर ऐसी फैक्टरियों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती जमालपुरा स्थित एक खंडहर मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा हैं। पुलिस ने रविवार को मौके पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से अरशद निवासी राशिद अली गेट के पास जमालपुरा पकड़ा गया। अरशद का भाई इमरान मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से अवैध विस्फोटक पदार्थ, पटाखे, 31 किलो सफेद कॉटन पाउडर, करीब 9 किलो टीआई पाउडर, साढ़े 12 किलो लाल मिट्टी और 510 स्काई शॉट बनाने वाले गत्ते की नली बरामद हुई। अरशद ऑटो का मिस्त्री है और इमरान नाई की दुकान चलाता हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही पटाखा बनाने का काम शुरू किया था। दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें पटाखा बनाने का ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed