फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   त्योहार पर पूरे सप्ताह मिठाई की दुकानें खोलने की मांग

त्योहार पर पूरे सप्ताह मिठाई की दुकानें खोलने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
त्योहार पर पूरे सप्ताह मिठाई की दुकानें खोलने की मांग
त्योहार पर पूरे सप्ताह मिठाई की दुकानें खोलने की मांग - वैशाली मिठाई एंड बेकरी एसोसिएशन ने डीएम के नाम भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने के आदेश के बावजूद मिठाई एवंं बेकरी विक्रेताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। वैशाली मिठाई एवं बेकरी एसोसिएशन ने डीएम के नाम ज्ञापन लिखा है। इसमें व्यापारियों ने रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पूरे सप्ताह दुकानें खोलने की इजाजत मांगी है।
व्यापारी मोती जिंदल का कहना है कि त्योहार से पहले ही मिठाई एवं बेकरी विक्रेताओं को व्यापार करने में दिक्कत आ रही है। क्यूंकि, पांच दिन में दुकानें खुलने के बाद शनिवार और रविवार को लोगों की छुट्टी होती हैं। लिहाजा अधिकांश लोग शनिवार और रविवार को खरीददारी करते हैं। इसके अलावा अगस्त माह के पहले हफ्ते में रक्षाबंधन का त्योहार है जबकि इससे पहले शनिवार और रविवार का दिन है। ऐसे में शासन के निर्देश के तहत दोनों दिन दुकानें बंद रहेंगी। इससे टीएचए के तमाम व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा दो दिन में मिठाई खराब होने से भी उन्हें नुकसान होता है। लिहाजा डीएम अजय शंकर पांडेय को पत्र लिखकर पूरे सप्ताह दुकानें खोलने की इजाजत मांगी है। -------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed