फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the rinse water of the Yamuna in Hindon

यमुना के पानी से ही होगा हिंडन में आचमन

Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
If the rinse water of the Yamuna in Hindon
yamuna - फोटो : अमर उजाला

हिंडन नदी के घाटों पर इस बार छठ पूजा के लिए यमुना का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। यमुना बैराज को रोककर गाजियाबाद तक हिंडन में पानी लाया जाएगा। इसके बाद सूखी पड़ी हिंडन घाट पर श्रद्धालु आचमन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उधर नगर निगम भी हिंडन घाट पर आचमन के लिए अस्थाई वॉटर पोस्ट (पानी की टोटियां। लगवाएगा।डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि गंगनहर की मरम्मत के चलते हरिद्वार से अभी तक गंगा कैनाल में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। ऐसे में अब हिंडन में गंगनहर से पानी छोड़ जाने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


इसी केचलते अधिकारियों और पूर्वांचल समिति के लोगों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि छठ पूजा के लिए यमुना बैराज से पानी हिंडन में लाया जाएगा। डीएम ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी गाजियाबाद में हिंडन तक यमुना बैराज से ही छठ पूजा के दौरान पानी लाया गया था। इसी प्रयोग को इस बार फिर से दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नगर निगम शनिवार तक हिंडन के मुख्य घाट पर अस्थायी वाटर पोस्ट (पानी की टोटियां) लगवाएगा। श्रद्धालु इन वाटर पोस्ट से आचमन और स्नान के लिए पानी ले सकेंगे। इनके अलावा हिंडन के पास रोड पर ही पानी के छह टैंकर मौजूद रहेंगे। यह टैंकर राउंड द क्लाक पानी का इंतजाम करेंगे।

इसके लिए नगर निगम ने जलकल विभाग के अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगा दी है।

आचमन करने लायक नहीं है हिंडन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक करती है कि हिंडन का पानी अब आचमन करने लायक  भी नहीं बचा है। हिंडन नदी में आक्सीजन की मात्रा तो शून्य पर पहुंच चुकी है, फीकल कॉलीफार्म बैक्टीरिया की मात्रा 2.20 लाख प्रति 100 मिलीग्राम जबकि टोटल कॉलीफार्म की मात्रा 3.10 लाख प्रति 100 मिलीग्राम पहुंच गई है।

यह बैक्टीरिया सीवरेज और गंदे पानी की वजह से बढ़ी है। स्पष्ट है कि इस पानी से आचमन करना भी खतरनाक हो सकता है।
मरम्मत कार्य के चलते गंगनहर कैनाल में हरिद्वार से पानी नहीं छोड़ा जा सका है। ऐसे में अब यमुना बैराज से हिंडन में पानी लाने की कवायद की जाएगी। -निधि केसरवानी, डीएम

25 सीसीटीवी कैमरों से घाट पर होगी निगरानी:
हिंडन घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार कड़े बंदोबस्त रहेंगे। पुलिस की डिमांड पर नगर निगम हिंडन घाट पर 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इन कैमरों के जरिए घाट पर निगरानी की जाएगी। कैमरों के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

इन कैमरों की रिकार्डिंग स्टोर की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। घाट पर रोशनी के लिए लाइटों की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया गया है। छठ पूजा से एक दिन पहले अस्थायी पोल पर लाइटें लगाकर घाट को जगमग करने की प्लानिंग की गई है।


हिंडन घाट की सफाई करा दी गई है। पानी, बिजली और सुरक्षा के इंतजाम भी शनिवार तक पूरे हो जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को घाट का निरीक्षण किया जाएगा। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed