फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the money was not given for liquor, then the blade hit the wife's throat

Ghaziabad News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी का गला काटा, साले ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 24 Mar 2023 12:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2023 12:52 AM IST
सार

कल्याण ने कमलेश के गले पर ब्लेड से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
If the money was not given for liquor, then the blade hit the wife's throat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सेवियर सोसायटी के सामने शराब पीने के लिए रुपये ने देने पर पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। साले जयवीर ने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्रासिंग रिपब्लिक गली नंबर एक स्थित धर्मकांटे के पास कल्याण ओमपाल के मकान में किराए पर रहता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी कमलेश नौकरी कर परिवार का पालन करती है। वह शराब पीने के लिए अक्सर कमलेश से रुपये लेता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे उसने शराब पीने केलिए रुपयों की मांग की। कमलेश रुपये देने से मना कर ड्यूटी पर जाने लगी।

विज्ञापन

 

सेवियर सोसायटी के सामने कल्याण ने कमलेश के गले पर ब्लेड से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed