फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Idol will not be immersed in Ganganahar and Hindon rivers

Ghaziabad News: गंगनहर व हिंडन में नहीं होगा मूर्ति का विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Idol will not be immersed in Ganganahar and Hindon rivers
गाजियाबाद। पुलिस लाइन के परमजीत हॉल में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. की अध्यक्षता में गणपति विसर्जन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा की गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं को नहर, हिंडन और गंगनहर में मूर्ति का विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इसकी रोकथाम के लिए बांस, बल्ली, बैरिकेड लगाया जाएगा और जगह-जगह पुलिस की तैनाती होगी। साहिबाबाद, गाजियाबाद और मुरादनगर स्थित गंगनहर पर बनाए गए अस्थायी घाट पर भीड़ को नियंत्रित किए जाने के लिए भी दिनेश कुमार पी ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह से उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा से आने वाले सभी रास्तों के अलावा जिले में बनाए गए सभी घाटों का निरीक्षण पहले ही कर लें, उनके रूट भी अभी से तय कर दिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं के अलावा आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सभी डीसीपी, एसीपी से कहा कि जिस दिन विसर्जन है उसी दिन ईद मिल्लादुल नबी का जूलूस भी है, इसलिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे शांति व्यवस्था भंग न हो। इसके समय में अंतर किया जाना चाहिए। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक बनाकर उसमें लोगों से समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहनों पर बड़ा वाला डीजे लगाने पर पाबंदी होगी। ऐसा साउंड सिस्टम श्रद्धालुओं को लगाने को कहा जाएगा जो छोटा हो, इससे हादसे की संभावना भी कम हो जाती है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना, डीसीपी नगर राजेश कुमार, डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed