फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोसाइटी

मनोकामना सोसायटी के लोगों को नहीं मिल रही गंदे पानी से निजात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
सोसाइटी
\n\nमनोकामना सोसायटी के लोगों को नहीं मिल रही गंदे पानी से निजात\n\n- सीवर लाइन के लीकेज से लगातार बनी हुई है समस्या\n\n- सोसायटी के लोगों ने कहा नगर निगम ने नहीं ली सुध तो करेंगे प्रदर्शन\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 ए स्थित मनोकामना सोसायटी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा। अस्थायी समाधान से सोसायटी के लोगों को दस-15 दिन के लिए राहत दे दी जाती है। जबकि समस्या लगातार बनी हुई है। समस्या का स्थायी समाधान न निकलने से नाराज लोग अब नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन की बात कर रहे हैं।\n\nआरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सोसायटी के कुछ ब्लॉक में सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन जाम होने की वजह से ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। इसकी वजह से घरों में पहुंचने वाला गंगाजल भी गंदे जल में परिवर्तित होकर पहुंच रहा है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि आए दिन यह समस्या बनी रहती हे। पिछले दिनों में लंबे समय तक समस्या बनी रही इसके बाद नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई कराई तो कुछ दिनों की राहत थी।  एक बार फिर से पाइपलाइन जाम हो गया है और दोबारा वही समस्या सामने आ गई है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि दरअसल सीवर की पाइपलाइन बदली जानी है, तभी जाकर समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि सीवर पाइप लाइन बहुत पुराना हो चुका है, यह जगह-जगह से लीक है कई जगह जमीन के अंदर भी धंस चुका है। ऐसे में पाइपलान की सफाई अच्छी तरह से नहीं हो पाती। इसकी वजह से ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि लगातार नगर निगम से पाइपलाइन बदले जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही और माह में दो से तीन बार जाम और गंदे पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसे में निगर निगम ने स्थायी समाधान न निकाला तो सभी रेजिडेंट्स मिलकर नगर निगम कार्याले पर धरना देंगे।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed