{"_id":"5730de3d4f1c1b652f919cdf","slug":"i-lost-to-encroachment-of-millions-cycle-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा करोड़ों का साइकिल ट्रैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा करोड़ों का साइकिल ट्रैक
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाए गए साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण हो गया है। कहीं साइकिल ट्रैक पर वाहन पार्क किए जाते हैं, तो कहीं कूड़ा डंपिंग के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।
जीडीए शहर की मुख्य सड़कों पर करीब सौ किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनवा रहा है। कई जगह ट्रैक का निर्माण पूरा भी हो चुका है। इंदिरापुरम के अभय खंड में दो किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया गया है।
ट्रैक के बीच में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे आ रहे हैं। वहीं, शक्ति खंड-2 की रोड नंबर-11 पर भी दुकानों के सामने ट्रैक बना दिया गया है। वहां पार्किंग की समस्या हो गई है। अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम में सोसायटी के गेट के सामने ट्रैक नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी जगह कर्व स्टोन लगाए जा रहे हैं, जिससे पार्किंग नहीं हो सकती है। जहां पर गंदगी फैलाई जा रही है, उसे रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
साइकिल ट्रैक का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में
सूर्यनगर में बृजविहार से दिल्ली बॉर्डर तक घरों के आगे साइकिल ट्रैक बनाया गया है। इसके बनने से लोगों के सामने पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। उपयोग नहीं होने के कारण लोगों ने साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
कहीं तो कूड़ाघर बन गया है साइकिल ट्रैक
कई जगह साइकिल ट्रैक पर ही कूड़ा डाला जा रहा है। साइकिल ट्रैक डंपिंग जोन में तब्दील हो गए हैं। जीडीए द्वारा खर्च किए गए लाखों रुपये बर्बाद हो रहे हैं।
कहां साइकिल ट्रैक की कितनी लागत
क्षेत्र दूरी लागत
इंदिरापुरम 22 किमी आठ करोड़ रुपये
मोहन नगर से भोपुरा 16 किमी 13 करोड़ रुपये
सूर्यनगर 2 किमी दो करोड़ रुपये