{"_id":"67253eda3ae803732407ac85","slug":"i-am-speaking-from-lawrence-bishnoi-gang-wishing-you-a-happy-diwali-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113135-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, दिवाली की शुभ कामनाएं दे रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, दिवाली की शुभ कामनाएं दे रहा हूं
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, आप अच्छे हो ठीक हो बिलकुल, दिवाली की शुभ कामनाएं देने के लिए फोन किया है, यह धमकी भरी कॉल शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के शुभधाम अपार्टमेंट में रहने वाले गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल को शुक्रवार शाम आई। उन्होंने एक्स (ट्विट) पर सीएम से मदद की गुहार लगाई है।
रवि कुमार पांचाल निवासी शुभधाम अपार्टमेंट सेक्टर-2 राजेंद्रनगर ने बताया कि वह सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के विधानसभा 56 गाजियाबाद के उपचुनाव में प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई, कॉलर ने अपने आप को कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उनकी जान सलामती को लेकर धमकाया। उनके घर का पता लगाकर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। तभी से पीड़ित और परिवार के लोग के सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक्स(ट्विट) कर सीएम से शिकायत की
रवि कुमार पांचाल ने इस मामले में एक्स पर वीडियो जारी किया है। वीडियो को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पुलिस और मीडिया कर्मियों को टैग किया है। वीडियो में रवि कुमार ने वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ से निवेदन करते हुए कहा कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा कॉल आया है। इसकी वह शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।