फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   husband killed his wife by cutting her with a sword In Modinagar of Ghaziabad

Murder: 15 हजार रुपये दे दे... मना करने पर पति ने उठाई पुश्तैनी तलवार और पत्नी को बेरहमी से काट डाला

Tue, 19 Dec 2023 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले के गांव फजलगढ़ में मंगलवार सुबह 15 हजार रुपये को लेकर चल रहे विवाद में पति ने तलवार से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों पर भी आरोपी ने हमले की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
husband killed his wife by cutting her with a sword In Modinagar of Ghaziabad
मोदीनगर के फजलगढ़ में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर इलाके में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हो गया। पति ने पत्नी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। बचाव में आए बच्चे भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव फजलगढ़ में मंगलवार सुबह 15 हजार रुपये को लेकर चल रहे विवाद में पति धर्मवीर ने तलवार से वार कर पत्नी सुंदरी (52) की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों पर भी आरोपी ने हमले की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी धर्मवीर जाटव गांव में सब्जी बेचता है। बताया गया कि धर्मवीर नशे का आदी है। धर्मवीर की पत्नी ने घरेलू काम के लिए एक सहायता समूह से कुछ दिन पहले 50 हजार रुपये लोन लिया था। सुंदरी ने 35 हजार रुपये घर की मरम्मत में खर्च कर दिए। 15 हजार रुपये बचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मवीर 15 हजार रुपये मांग रहा था, पत्नी सुंदरी ने उसे रकम देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर एक बार फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मवीर ने सुंदरी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख  सुनकर उनके बच्चे बचाव करने पहुंचे तो धर्मवीर ने उन पर भी हमला किया। शोर सुनकर भीड़ को आता देखकर धर्मवीर मौके से फरार हो गया। 
 

सूचना मिलते ही एसीपी मोदीनगर और भोजपुर पुलिस  मौके पर पहुंची। एसीपी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी की लिए टीम लगी हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed