फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife beaten up by saying triple talaq in Ghaziabad

Ghaziabad News: तीन तलाक बोलकर पत्नी के साथ की मारपीट, मरा समझकर फरार हो गया पति

Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
सार

महिला ने पुलिस को फोन कर मेडिकल कराया। खोड़ा थाने में शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
Wife beaten up by saying triple talaq in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला को पति ने तीन तलाक बोलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही महिला को फंदा लगाकर मारने का भी प्रयास किया। महिला ने पति व सास के खिलाफ खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि छह फरवरी को उनके पति आशू ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद से ही वह अपनी मां के घर पर रह रही हैं। उनके पति ससुर के पुश्तैनी मकान को बेचकर भागना चाहते हैं। मकान बेचे जाने के बाद वह और उनके बच्चों के सामने रहने की समस्या आएगी। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि वह रविवार को घर पर गई थी। इसी दौरान पति आया और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। इसका विरोध करने पर पति ने भारी सामान से हमला बोल दिया और बाल खींचकर मारपीट करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद सास शमीम और दो लोगों ने महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। महिला के बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर सभी लोग मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने पुलिस को फोन कर मेडिकल कराया। खोड़ा थाने में शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed