{"_id":"6128eb430623dc520e050a9a","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-when-come-for-settlement-victim-complained-to-ssp-case-filed-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: समझौते के लिए पति ने पत्नी को दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: समझौते के लिए पति ने पत्नी को दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 27 Aug 2021 07:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:10 PM IST
सार
पीड़िता ने पति की इस हरकत पर एसएसपी को शिकायत दे दी। एसएसपी के निर्देश पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
विस्तार
गाजियाबाद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी समझौते और फैसले के लिए आए थे, लेकिन गुस्से में आकर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन बार तलाक बोलकर सारे संबंध विच्छेद कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पति की इस हरकत पर एसएसपी को शिकायत दे दी। एसएसपी के निर्देश पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम की धारा तीन और चार के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि 18 फरवरी 2019 को उत्तरी दिल्ली के रहने वाले अनीश अहमद के साथ उसका निकाह हुआ था। उन्होंने बताया कि निकाह के वक्त उसके पिता ने बढ़-चढ़ कर खर्च किया था। इसके बावजूद पति व ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। परेशान होकर उसने फेमिली कोर्ट में मुकदमा कर दिया। इसी मामले में दोनों पति-पत्नी समझौते के लिए आए थे।
विज्ञापन