फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband attacks wife for stopping her from drinking alcohol in Bulandshahr

'सुबह से मत पिया करो': पत्नी ने शराब पीने से रोका और मायके जाने की दी धमकी, पति ले गया खेत... मची चीख-पुकार

Tue, 11 Feb 2025 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Feb 2025 10:00 PM IST
सार

आरोपी पति महिला को अपने साथ मायके छोड़ने की बात कहकर साथ ले गया और रास्ते में रुककर सड़क किनारे एक खेत में उसे खींचने लगा। इससे वह भयभीत हो गई।

विज्ञापन
Husband attacks wife for stopping her from drinking alcohol in Bulandshahr
Delhi Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी मीनाक्षी देवी को अपने पति प्रजीत को शराब पीने से रोकना और शराब पीने पर मायके जाने की धमकी देना भारी पड़ गया। आरोपी पति महिला को अपने साथ मायके छोड़ने की बात कहकर साथ ले गया और रास्ते में सड़क किनारे एक खेत में ले जाकर गंडासे से हत्या की कोशिश की। जिसे राहगीरों ने बचाया। पुलिस ने आरोपी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी लखपत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा प्रजीत सिंह शराब पीने का आदी है। शराब पीकर अपनी पत्नी मीनाक्षी देवी व परिजनों से झगड़ा और गाली गलौज करना उसकी आदत हो गई है। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी मीनाक्षी ने अपने पति प्रजीत से कहा कि सुबह से शराब मत पियो नहीं तो मायके चली जाऊंगी। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके छोड़ने के बहाने महिला को ले गया था आरोपी पति
कुछ देर बाद आरोपी प्रजीत अपनी पत्नी को मायके छोड़ने की बात कहकर घर से ले गया। रास्ते में गांव प्याना कलां बिजली घर के निकट आरोपी पति मीनाक्षी को सड़क किनारे स्थित खेत में खींचकर ले गया। इस दौरान उसने महिला पर गंडासे से वार करने शुरू कर दिए। जिसमें वह घायल हो गई। पत्नी मीनाक्षी ने विरोध करते हुए शोर मचाया जिस पर वहां से निकल रहे राहगीर मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपी से महिला को बचाया। साथ ही पति प्रजीत को गंडासे सहित पकड़ लिया। 

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ उसके ही पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका बुधवार को चलन कर दिया जाएगा। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed