फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband and wife killed after being hit by a truck in Indirapuram

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: इंदिरापुरम में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Sun, 30 Aug 2026 03:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 30 Aug 2026 03:09 PM IST
सार

एनएच-9 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आशीष (36) और पत्नी नीलम (32) को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband and wife killed after being hit by a truck in Indirapuram
हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के एनएच-9 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में इंदिरापुरम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष (36) और उनकी पत्नी नीलम (32) की मौत हो गई। हादसा इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में छिजारसी कट के पास हुआ। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशीष रविवार को पत्नी नीलम को शॉपिंग कराने के लिए बाइक से इंदिरापुरम से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। छिजारसी कट के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। दंपती दोस्त की नई बिना नंबर प्लेट वाली बाइक लेकर घर से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed