फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband absconded with girlfriend after three months of marriage

Ghaziabad News: शादी के तीन माह बाद पति प्रेमिका के साथ फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Husband absconded with girlfriend after three months of marriage
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी युवक शादी के तीन माह बाद ही पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। विवाहिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मुरादनगर निवासी एक युवती की शादी बीती मई में मोदीनगर के रोरी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उससे दुर्व्यवहार करने लगा। विवाहिता ने पति से कई बार कारण पूछा तो उसकी पिटाई कर शांत करा दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के खोड़ा निवासी एक महिला से संबंध है। विवाहिता ने पति को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर युवक ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता के अनुसार उसका पति एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के साथ फरार हो गया। विवाहिता ने पति को काफी तलाशा मगर उसका कोई पता नहीं लगा। महिला ने पति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed