फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Housing Development Council's schemes will be improved with Rs 150 crore

Ghaziabad News: डेढ़ सौ करोड़ से संवारी जाएंगी आवास विकास परिषद की योजनाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Council's schemes will be improved with Rs 150 crore
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद अपनी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए लगातार प्रयासरत है। परिषद की ओर से अपनी योजनाओं को विकसित करने और यहां सुविधाएं मुहैया कराने के लिए करीब 150 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। यह बजट वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार और अजंतापुरम योजना को विकसित करने में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

आवास विकस परिषद कार्यालय वसुंधरा से तैयार किए गए इस बजट पर अंतिम मुहर मुख्यालय से लगाई जाएगी। मुख्यालय से बजट पास होने के साथ ही तीनों योजनाओं में विकास कार्य के लिए टेंडर होंगे और कार्य कराए जाएंगे। आवास विकास परिषद की गाजियाबाद में तीन योजनाएं हैं। इनमें वसुंधरा योजना पूरी तरह विकसित हो चुकी है, लेकिन यहां अभी कई हेक्टेयर भूखंड हैं, जिन पर काम होना है। इन भूखंड को सुरक्षित रखने के लिए यहां चहारदिवारी का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में करीब 20 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। यहां रह रहे लोगों को सड़क, सीवर व नाला की सुविधा मुहैया कराए जाने का काम चल रहा है। परिषद ने सिद्धार्थ विहार योजना को विकसित करने व अजंतापुरम योजना को शुरू करने के उद्देश्य से अपना बजट प्रस्तावित किया है। बजट पर मुख्यालय से अंतिम मुहर लगते ही यहां टेंडर होंगे और विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि बजट अनुमोदित होने के बाद काम शुरू होगा। इसमें मुख्यालय स्तर पर फेर बदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वसुंधरा सेक्टर-3 और 4 में काटे जाएंगे आवासीय भूखंड-

आवास विकास परिषद ने वसुंधरा में खाली पड़े बड़े भूखंडों पर आवास योजना लाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही खाली पड़ी जमीन पर चहारदिवारी बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगने तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

वसुंधरा सेक्टर तीन और चार में आवास एवं विकास परिषद की करीब 10 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन पर लंबे समय से अवैध तौर पर झुग्गियां बनी हुई थी, जिसे हाल ही में परिषद ने खाली कराया है। अब इन जमीन को छोटे आवासीय भूखंडों में विभक्त कर विकसित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव परिषद ने मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed