{"_id":"65d6621c43dc9db8280edcf9","slug":"housing-development-council-will-renovate-the-old-building-shahibabad-news-c-134-1-sbd1002-106661-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आवास विकास परिषद पुरानी इमारत का करेगा नव निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आवास विकास परिषद पुरानी इमारत का करेगा नव निर्माण
विज्ञापन
वसुंधरा। आवास विकास परिषद (आविप) सेक्टर-16 स्थित दो मंजिला चार भवनों का पुनर्निर्माण करेगा। इसके लिए निर्माण खंड एक की ओर से बजट बनाया गया है। इन भवनों में रहने वाले लोग लंबे समय से आवास विकास परिषद से नव निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। मुख्यालय स्तर से नव निर्माण की मंजूरी दे दी गई है, बजट प्रस्तावित होते ही काम शुरू किया जाएगा।
परिषद ने वसुंधरा योजना में सबसे पहले सेक्टर-16 में निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसे 1995 के बाद पूरा किया गया। सेक्टर-16 में बना यह भवन अब सड़क से काफी नीचे हो गया है। मानसून के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में आवंटियों ने आविप से आवेदन किया कि वह यहां नव निर्माण कर मूल आवंटियों को उनका फ्लोर देकर अतिरिक्त मंजिल बनाकर उसका विक्रय कर निर्माण की लागत वसूल सकते हैं। निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि यहां आठ यूनिट बने हुए हैं लेकिन पांच यूनिट में ही लोग रह रहे हैं, तीन यूनिट विभाग के पास ही हैं। ऐसे में इसका नव निर्माण कर विभाग पहले के मूल आवंटियों को उनका फ्लैट देकर अन्य यूनिट का विक्रय करेगा।
स्टील्ट पार्किंग के साथ होगा तीन मंजिला भवन
वर्तमान में यहां दो मंजिला भवन है। अब आवंटियों की सहमति के बाद आविप नए मानकों के मुताबिक स्टील्ट पार्किंग के साथ तीन मंजिल इमारत का निर्माण करेगा। नव निर्माण में लोगों को जहां पार्किंग की सुविधा मिलेगी वहीं विभाग को एक अतिरिक्त यूनिट के निर्माण की आवंटियों की ओर से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
तीन करोड़ का बना है बजट
निर्माण खंड एक ने इस नव निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ का बजट बनाया है। बजट का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बजट की समीक्षा होगी, इसके बाद बजट अनुमोदित होने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा। आचार संहिता लगने से पूर्व काम शुरू कराए जाने की तैयारी है।