फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House tax will have to be paid from the time the house was built.

Ghaziabad News: जब से मकान बना, तभी से देना होगा गृहकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
House tax will have to be paid from the time the house was built.
गाजियाबाद। जीडीए से हाल ही में नगर निगम को हस्तांतरित हुई कॉलोनियों के निवासियों का गृहकर को लेकर बना संशय निगम ने दूर कर दिया है। इन कॉलोनियों में गृहकर मकान बनने की तारीख से वसूला जाएगा। वहीं, जलकर और सरचार्ज कॉलोनी के नगर निगम को हैंडओवर होने की तारीख से लिया जाएगा। निगम ने इसकी पूरी व्यवस्था तैयार कर ली है और कर सॉफ्टवेयर को भी इसी आधार पर अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

प्रताप विहार, भाऊराव देवरस, मधुबन-बापूधाम, गोविंदपुरम के कई ब्लॉक और ट्रांस हिंडन क्षेत्र की बड़ी आबादी गृहकर को लेकर असमंजस में है। लोग आए दिन जोनल कार्यालय से लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर जानकारी कर रहे हैं कि उन्हें किस अवधि का गृहकर जमा करना होगा। इसे देखते हुए निगम ने स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि सरचार्ज और जलकर को छोड़कर गृहकर उस तारीख से लगेगा, जिस दिन संबंधित मकान का निर्माण हुआ है। नगर निगम की नियमावली में इसका प्रावधान है। लोग गृहकर से संबंधित जानकारी के लिए अपने निकटतम जोनल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। निगम की ओर से भी संबंधित भवन स्वामियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र से हुए नुकसान की भरपाई की उम्मीद
शहर का औद्योगिक क्षेत्र पहले नगर निगम के अधीन था। इससे निगम को करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था। औद्योगिक क्षेत्र यूपीसीडा को हस्तांतरित होने के बाद निगम को राजस्व का नुकसान हुआ है। अब जीडीए की कॉलोनियों के नगर निगम में शामिल होने से राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। निगम का दावा है कि इससे औद्योगिक क्षेत्र से हुए राजस्व नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकेगी।

हालांकि, विभिन्न संशयों और अन्य कारणों से निगम में गृहकर जमा होने की रफ्तार अभी अपेक्षित नहीं है। वर्तमान में करीब डेढ़ लाख लोग ही गृहकर जमा कर चुके हैं। जीडीए से हस्तांतरित कॉलोनियों में अभी गृहकर जमा करने की शुरुआत भी नहीं हुई है। ओटीएस योजना के दायरे में आने वाले लोगों को छोड़ दें तो करीब पौने तीन लाख लोग अभी गृहकर जमा करने से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed