फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House tax hike opposed in the meeting

Ghaziabad News: बैठक में हाउस टैक्स वृद्धि का किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
House tax hike opposed in the meeting
नवयुग मार्केट स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बिकते महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य।
गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर निगम की ओर से गृह कर में की गई 300 फीसदी की वृद्धि का विरोध किया गया। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर निगम के निर्णय पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को लोकतांत्रिक व्यवस्था का ठप होना बताया है। व्यापारियों ने कहा कि ऐसे में निगम की कार्यकारिणी को भंग कर उसे अधिकारियों के हवाले कर देना चाहिए। सोमवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में संगठन की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि कर में अधिकतम 20 से 30 फीसदी तक वृद्धि होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों के कहने के बाद भी अधिकारियों ने वृद्धि को कम नहीं किया। महापौर और सभासदों के कहने के बाद भी अधिकारियों ने पुनर्विचार नहीं किया है। ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed