फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House collapsed in Rupnagar Industrial Area of Ghaziabad

गाजियाबाद: रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन की दर्दनाक मौत; कई अन्य घायल

Sat, 23 Sep 2023 04:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Sep 2023 04:20 PM IST
सार

घटना के बाद महिला बच्चे समेत आठ लोग इस फैक्टरी में कम कर रहे थे। दिल्ली में रहने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति की यह फैक्टरी है। दिल्ली में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी फैक्टरी को किराये पर दी थी।

विज्ञापन
House collapsed in Rupnagar Industrial Area of Ghaziabad
मौके पर मौजूद बचाव दल और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घनी आबादी के बीच चोरी छिपे चल रही पटाखा बनाने की दो मंजिला फैक्टरी शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे धमाके के साथ ढह गई। इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले तीन बच्चे, तीन महिलाएं, एक किशोर और एक युवक मलबे में दब गए। मलबे से निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने अलीना (8), अलीशा (9) और इमरान (17) को मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


रूपनगर कॉलोनी में दिल्ली निवासी व्यक्ति का दो मंजिला मकान है। यह मकान लोनी निवासी सारिक को किराये पर दिया था। कॉलोनी निवासी आदिल ने बताया कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फैक्टरी में मेबिश पत्नी फिरोज अपने दो बेटे इमरान और फरदीन, शाहिस्ता पति शकील अपनी दो बेटियों अलीना और अलीशा, गीता पत्नी सोनू और नूरी पुत्री फरमान काम करते थे। काम करते हुए अचानक धमाका होने से इमारत के गिरते ही चीख-पुकार मच गई जिससे काम कर रहे सभी लोग मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां धूल और धुएं का गुब्बार बना हुआ था। कुछ देर बाद धुआं छटा तो लोगों को मकान गिरा हुआ दिखाई दिया। मलबे में दबे लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना किया। इस दौरान मेबिश, शाहिस्ता के परिजन और आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी लोगों को मलबे से निकालने में जुट गई। एक के बाद एक मलबे में दबे 7 बच्चों, महिलाओं और युवकों को बाहर निकाला। कुछ घायलों को लोग अपने ऑटो में डालकर अस्पताल ले गए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड, पालिका और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया
मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, नगर पालिका की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। करीब दो घंटे बाद मलबे में दबे इमरान को बाहर निकाला गया। इमरान को एबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

बारिश से एक घंटे रुका बचाव अभियान
करीब एक बजे तेज बारिश के बीच बचाव अभियान को रोक दिया गया। बारिश बंद होने पर करीब सवा दो बजे दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस बीच एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया। उन्होंने सर्च अभियान चलाया।

फटा हुआ सिलिंडर और पटाखों के खोखे मिले
घायलों को मलबे से निकालने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को मौके से एक फटा हुआ छोटा सिलिंडर मिला है। गनीमत रही कि यहां रखा बड़ा सिलिंडर नहीं फटा वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। मौके से पुलिस टीम को पटाखों के खाली खोखे भी मिले हैं। वहीं, धमाके के चलते दो मकानों में दरारें भी आ गई।


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना कैसे घटी, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के लोग सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। किरायेदार सारिक मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed