{"_id":"6980d96a12aaf0174a0d98d2","slug":"hotel-owner-beaten-up-for-asking-for-money-for-bread-accused-of-snatching-money-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108494-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोटी के पैसे मांगने पर होटल संचालक को पीटा, रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोटी के पैसे मांगने पर होटल संचालक को पीटा, रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड पर बिलाल मस्जिद के पास स्थित चिकन पॉइंट होटल पर रोटी के पैसे मांगने पर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। होटल संचालक ने आरोपी पर रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है।
कच्ची सराय कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद असलम अंसारी का रावली रोड स्थित बिलाल मस्जिद के पास लजीज चिकन के नाम से होटल है। पूर्व सभासद असलम अंसारी ने बताया कि रविवार को देर रात उनके बेटे युसूफ व अर्सलान दोनों होटल पर थे। इसी बीच पड़ोस के होटल संचालक ने उनसे रोटियां खरीदी थीं। जब उनके दोनों बेटे अपना होटल बंद कर रहे थे तो उन्होंने पड़ोसी होटल संचालक से रोटी के पैसे मांगे। आरोप है कि रोटी के पैसे मांगने को लेकर पड़ोसी होटल संचालक से कहासुनी हो गई। असलम ने बताया कि होटल संचालक ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर मेरे बेटे युसूफ व अर्सलान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं तीनों बाप बेटों ने मिलकर मेरे बेटे अर्सलान कि जेब से रुपये भी निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।