फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hosts Triple Tech Warriors defeated JMS Yoddha 81-64.

Ghaziabad News: मेजबान ट्रिपल टेक वॉरियर्स ने जेएमएस योद्धा को 81-64 हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hosts Triple Tech Warriors defeated JMS Yoddha 81-64.
नेहरू वर्ल्ड स्कूल में बास्केटबॉल लीग का शुभारम्भ करते ओलंपियन व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान जफर इ
गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश बास्केटबाल लीग का शुभारंभ ओलंपियन व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान जफर इकबाल ने किया। 11 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें जिले की ट्रिपल टेक वॉरियर्स, रामपुर की देवभूमि लायंस, मेरठ की शुभम स्मैशर्स, हौद की जेएमएस योद्धा, कानपुर पैंथर्स व अलीगढ़ ड्रिब्लर्स की टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में जफर इकबाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बास्केटबाल लीग की शुरुआत युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देगी और खेल को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

लीग के पहले दिन कुल दो मुकाबले खेले गए। इसमें मेजबान ट्रिपल टेक वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएमएस योद्धा को 81-64 अंकों से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में देवभूमि लायंस ने कानपुर पैंथर्स को 75-55 से हराया। शुभारंभ समारोह में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed