फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hospital

सोशल मीडिया पर तेज हुई अस्पताल मांग की मुहिम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
hospital
\n\nसोशल मीडिया पर तेज हुई अस्पताल मांग की मुहिम\n\n- सांसद के पत्र लिखने से अभियान को मिली मजबूती\n\n- सत्ता पक्ष के कई पार्षद भी जुड़े अभियान से सीएम को किया मेल\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। साहिबाबाद में अस्पताल की मांग लगातार तेज होती हो जा रही है। आम जनता की इस मुहिम में सत्ता धारी पाटी के लोग भी लगातार जुड़ रहे हैं। वहीं कई विपक्ष के नेता भी मुहिम को मजबूत बना रहे हैं। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल द्वारा सीएम को लिखे गए पत्र से अभियान को और मजबूती मिली है। अब कई जनप्रतिनिधि लगातार साहिबाबाद में अस्पताल की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम को गति प्रदान कर रहे हैं।\n\n\nक्या बोले लोग\n\nसाहिबाबाद एशिया की सबसे  बड़ी विधानसभा है। यहां न केवल अस्पताल बल्कि यहां डिग्री कालेज से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक सब होना चाहिए। बावजूद इसके अब तक प्रदेश सरकार इस ओर से मौन धारण किए हुए है। अब जनता की आवाज और अधिकार को समझते हुए प्रदेश सरकार को अस्पताल निर्माण की ओर कदम उठाना चाहिए। धर्मवीर चौधरी\n\n\nमैं पिछले 15 वर्षों से वैशाली में रह रहा हूं और हर पल अपने इलाके में एक सरकारी अस्पताल की जरूरत को महसूस किया है। आबादी के मुताबिक टीएचए में बहुत पहले ही अस्पताल बन जाना चाहिए था, बावजूद इसके किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया, यह चिंताजनक बात है। हालांकि देर आए दुरुस्त आए के तर्ज पर अब कुछ लोग मुहिम का सपोर्ट कर रहे हैं, जिससे सकारात्मक उम्मीद बंधी है। प्रदीप  कौशल\n\n\nअपने इलाके में अस्पताल का इंतजार करते हुए सिर के बाल तक सफेद हो गए। हम लोग जब से टीएचए में रह रहे हैं हर छोटी-बड़ी बीमारी में दिल्ली की दौड़  लगाते रहे हैं। अब बुढ़ापे में यह नहीं हो पाता। ऐसे में हम लोग भी मुहिम को अपना समर्थन दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर तो नहीं है हम लेकिन पोस्टकार्ड के जरिए सीएम तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। कमलेश जिंदल\n\n\nटीएचए के लगभग सभी पार्षद लंबे समय से अस्पताल की मांग कर रहे हैं। अब इस मुहिम को लेकर जनता भी जागृत हो चुकी है। जिला प्रशासन को इस ओर संज्ञान लेना होगा। आने वाले नगर निगम की बैठक में टीएचए के सभी पार्षद इस बात को पुरजोर उठाएंगे। जब तक अस्पताल के लिए प्रस्ताव तैयार नहीं हो जाता और निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, हम लोग सदन नहीं चलने देंगे। संजय सिंह, पार्षद , वार्ड 100\n\n\nसाहिबाबाद में अस्पताल निर्माण के लिए मेरा हर संभव प्रयास होगा। जिला प्रशासन को अगर जमीन चाहिए तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम को भी मैंने मेल किया है। इसके साथ ही अब जिला प्रशासन से भी अपील करेंगे कि वह साहिबाबाद क्षेत्र में अस्पताल निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करे। विनोद कसाना, पार्षद वार्ड 20\n\n\nसाहिबाबाद में अस्पताल की जरूरत को हम लोग पहले से भी समझते आ रहे हैं अब हमारा पूरा समर्थन जनता को है। सोशल मीडिया पर तो मैने अस्पताल मुहिम को सपोर्ट किया ही है, इसके अलावा अब नगर निगम में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। निर्मला त्यागी, पार्षद वार्ड 87\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed