फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hopes of 21 candidates turned upside down, nomination papers canceled in investigation

Ghaziabad News: 21 उम्मीदवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जांच में नामांकन पत्र हुए निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hopes of 21 candidates turned upside down, nomination papers canceled in investigation
गाजियाबाद। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में मोदीनगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस के उम्मीदवार और डासना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की एक प्रत्याशी समेत 21 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र कमियां मिलने पर खारिज कर दिए गए। नगर निगम में मेयर पद के सभी 12 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए जाने पर उन्हें स्वीकृत कर लिया गया। मेयर पद के सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह अब नगर निगम समेत जिले के नौ नगर निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पदों पर कुल 1988 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। चार नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर 40 और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष के चार पदों पर 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब नगर निगम में 100 वार्ड में पार्षद पद के लिए 739 उम्मीदवार और चार नगर पालिकाओं व चार नगर पंचायतों में सदस्य पदों पर 1128 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब बृहस्पतिवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पार्षद पद के 13 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
नगर निगम में पार्षद पद के लिए 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसमें से मोरटा (वार्ड 16) में 18 नामांकन हुए थे, जिसमें से एक का पर्चा निरस्त हुआ है। वहीं पटेलनगर मुकुंदनगर (वार्ड 19) पांच नामांकन में से एक ,शालीमार गार्डन (वार्ड 37) छह में से एक, बम्हैटा (वार्ड 42) 20 में से एक, चंद्रपुरी (वार्ड 59) आठ में से दो, शहीदनगर (वार्ड 90) 13 में एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ है। इसके अलावा छह अन्य पार्षद पद के उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन



खोड़ा, मुरादनगर, लोनी में अध्यक्ष पद पर सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही
खोड़ा, लोनी और मुरादनगर में अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। नगर पंचायत खोड़ा-मकनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन हुए थे वह सभी चुनाव मैदान में डटे रहेंगे। इसके अलावा सदस्य पदों में से भी एक भी उम्मीदवार का पर्चा निरस्त नहीं हुआ है। मुरादनगर में अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन हुए थे वह सभी चुनाव लड़ेंगे। मोदीनगर में 11 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में एक का पर्चा निरस्त हुआ है। सदस्यों में सभी मुकाबले में रहेंगे। इसके अलावा लोनी में नौ अध्यक्ष पदों में से सभी चुनाव लड़ेंगे लेकिन सदस्यों में से पांच के पर्चे निरस्त हुए हैं, जिसमें परमहंस विहार 11 नामांकन में से एक, आर्यनगर में 12 नामांकन में से एक,जवाहर नगर में पांच में एक और विकास कुंज में 10 में से एक सदस्य का पर्चा निरस्त किया गया है। इसके अलावा एक और सदस्य का पर्चा निरस्त हुआ है। डासना अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ है। इनके अलावा चार नगर पालिकाओं में सदस्य पद के पांच प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरीदनगर में सबसे कड़ा मुकाबला
डासना : अध्यक्ष पद के लिए 19 में से एक का पर्चा निरस्त हुआ है। अब 18 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। निवाड़ी में अध्यक्ष पद के 12 उम्मीदवारों में से सभी मुकाबले में रहेंगे। निवाड़ी में कैलाशपुरी से छह उम्मीदवारों में से एक का पार्च निरस्त हुआ है और अब पांच के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा पतला में सभी 14 अध्यक्ष पदों पर और सभी सदस्य पदों पर मुकाबला होगा। वहीं फरीदनगर में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 25 नामांकन हुए थे, जिसमें से सभी पर मुकाबला होगा और सदस्यों के बीच भी सभी मैदान में रहेंगे। नामांकन के बाद दो दिनों तक स्क्रूटनी होगी उसके बाद 27 अप्रैल से नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद चुनाव की तैयारियां शुरू की जाएंगी। जिले में 11 मई को मतदान होगा।


मोदीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद
मोदीनगर। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में कांग्रेस प्रत्याशी अमित की आयु कम होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन ही प्रत्याशी की घोषणा की थी। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद होने के बाद मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अभी दस प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने मुरादनगर में भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। कांग्रेस अब मोदीनगर और मुरादनगर अध्यक्ष पद के चुनाव से बाहर हो गई है। आसपा ने नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद का समर्थन कर गठबंधन की हवा निकाल दी। रालोद और सपा में गठबंधन को लेकर पहले से ही बिखराव चल रहा है। आसपा के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद का समर्थन करते हुए उन्हें पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया। एसडीएम मोदीनगर संतोष कुमार राय ने बताया कि जांच में कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार की आयु 29 वर्ष पाई गई। आयु कम होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed