फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hon raise roads polythene

माननीय उठाएंगे सड़कों से पॉलिथीन

Fri, 06 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 06 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hon raise roads polythene
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब केंद्र की टीमें प्रदेश की 1358 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी।

अपने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए वर्तमान और पूर्व विधायक व सांसद भी सड़कों से पॉलिथीन बीनेंगे। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में महापौर के साथ बैठक में उन्होंने सहमति दी है। 12 मई को पॉलिथीन के खिलाफ चलने वाले सबसे बड़े अभियान में सभी राजनीतिक दलों के मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा ने स्कूलों, व्यापारियों और उद्यमियों के बाद बृहस्पतिवार को वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। शहर विधायक सुरेश बंसल, साहिबाबाद विधायक अमरपाल शर्मा, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, केके शर्मा, सुनील शर्मा, कृष्णवीर सिरोही, रूप चौधरी, रालोद महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल, सपा नेता सागर शर्मा के अलावा नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा व अन्य विभागों के अफसर बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा ने कहा कि गाजियाबाद शहर नगर निगम का नहीं बल्कि यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का है। इसे साफ रखने में भी सभी का सहयोग होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 12 मई को शहर के सभी 80 वार्डों में पॉलिथीन बीनने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पहुंचे मौजूदा और पूर्व विधायकों ने अलग-अलग क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को स्मार्ट बनाने के बताए तरीके
पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहर में एफओबी की बजाय अंडरपास बनाए जाए। डंपिंग ग्राउंड की समस्या के लिए जीडीए से सहयोग लिया जाए। पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने कहा कि नए शहर की कल्पना करने की बजाय पुराने शहर को सुधारने का प्रयास किया जाना चाहिए।


सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए। अधिकारी गलत सिफारिशों को सुनना और दबाव में काम करना बंद कर देंगे तो शहर संवर जाएगा। तारकोल की सड़कों की बजाय सीसी रोड बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed